2023-24 कार्य / प्रोजेक्ट

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, नई पहल फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए पौधारोपण अभियान के तहत, संस्था ने फरवरी 2024 तक विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। संस्था ने स्थानीय समुदायों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान के अंतर्गत, 500 से अधिक पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल के लिए समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल किया गया।

संस्था ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्ष भर में गोतेगांव और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 2,000 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, और दंत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति, एवं महिला शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान भी सफलता पूर्वक चलाए गए।

संस्था ने गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों एवं जानवरों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। इसके तहत, गोटेगांव के विभिन्न स्थानों पर पानी के पात्र एवं दाना रखने की व्यवस्था की गई, जिससे जानवरों एवं पक्षियों को राहत मिली। संस्था ने इस अभियान को और व्यापक बनाते हुए, 20 से अधिक स्थलों पर इनकी स्थायी व्यवस्था की।

संस्था ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम गुंदरई में भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अलावा, गोटेगांव में ठकरान दाई मंदिर समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित झांकी कार्यक्रम में भी संस्था ने सक्रिय भागीदारी की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था ने समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया।

नई पहल फाउंडेशन ने इस वित्तीय वर्ष में आयकर विभाग से 12A और 80G पंजीकरण प्राप्त किया। यह संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, जिससे संस्था को कर राहत के साथ-साथ दानदाताओं के लिए भी कर लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली। संस्था के सदस्यों ने इसे एक बड़ी सफलता माना, जिसने भविष्य के कार्यों के लिए आर्थिक संसाधनों की राह आसान की।